दिल्ली-यूपी का मौसम बिगड़ेगा, IMD ने इन राज्यों के लिए भी जारी किया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Apr 2026 7:12 AM

विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 7 से 10 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से मौसम बिगड़ सकता है. यहां हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ यहां तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, 7-8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल के दौरान कई जगहों पर बारिश की संभावना है.

7 अप्रैल को गुजरात में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 7 से 9 अप्रैल के बीच 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 8 अप्रैल और तटीय कर्नाटक में 9-10 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

7 अप्रैल को राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 20 से 50 मिमी तक बारिश होने की संभावना है. 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगह मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. वहीं 9 अप्रैल से अगले 3-4 दिनों तक ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. 7 और 8 अप्रैल को हल्की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद 9 से 12 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा, तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी. अधिकतम तापमान करीब 30 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 6, 7 और 8 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD का आया अलर्ट

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola