Mizoram : मिजोरम में एमएनएफ जीत की ओर, मुख्यमंत्री ने गंवाई दोनों सीट

Updated at : 11 Dec 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Mizoram : मिजोरम में एमएनएफ जीत की ओर, मुख्यमंत्री ने गंवाई दोनों सीट

– मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव के लिए जारी मतगणना में सात सीटों पर जीत दर्ज कर और 15 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों पर आगे चल रही मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10 साल बाद सत्ता में वापसी की राह पर है. दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर उपलब्ध रुझानों एवं नतीजों में पार्टी स्पष्टत: […]

विज्ञापन

– मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव के लिए जारी मतगणना में सात सीटों पर जीत दर्ज कर और 15 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों पर आगे चल रही मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10 साल बाद सत्ता में वापसी की राह पर है. दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर उपलब्ध रुझानों एवं नतीजों में पार्टी स्पष्टत: जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पांच निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है. मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला चम्फाई दक्षिण सीट से एमएनएफ के टी जे लालनंतलुआंग से 856 मतों से पराजित हो चुके हैं. वह सेरछिप सीट से भी हार चुके हैं.

– कांग्रेस ने 2013 के विधानसभा चुनाव में 34 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि एमएनएफ पांच सीट पर कब्जा कर पाई थी. एमएनएफ से 2008 में राज्य की सत्ता छिन गई थी. रुझानों के मुताबिक जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेपीएम) को नौ सीटों पर बढ़त हासिल है और भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है.

– एमएनएफ के डॉक्टर एफ लालनुनमाइआ ने आइजोल साउथ-3 सीट पर कृषि मंत्री के एस ठेंगा को 2,037 मतों के अंतर से हराया. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष लालचमलियना (एमएनएफ) ने हरांगतुर्जो सीट से एकमात्र महिला विधायक, सहयोग मंत्री वनलालामपुई चौग्थु को हराया जबकि एमएनएफ के लालरेनॉमा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस की संग्जेला त्लाउ को हराकर तुइकुम सीट बरकरार रखी है। एमएनएफ के डॉ के बिछुआ और लालरुआतकिमा ने क्रमश: सैहा और पश्चिम आइजोल-दो से अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं.

– पूर्व गृहमंत्री तौंलुईए ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी जेडपीएम के डब्ल्यू छुआनाउमा को 701 मतों से हराकर तुइचांग सीट से जीत दर्ज कर ली है. प्रतिष्ठित पूर्वी आईजोल-दो सीट से वित्त मंत्री लालसावता एमएनएफ के उम्मीदवार रॉबर्ट रोमाइआ रोयते से पीछे चल रहे हैं. दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गत्लाई जिले की तुइचावंग सीट पर भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री डॉ बुद्ध धन चकमा एमएनएफ के उम्मीदवार आर एम चकमा से करीब 1,000 मतों से आगे चल रहे हैँ.

– एमएनएफ लगातार बढ़त बनाये हुए है. एमएनएफ 28 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 7, अन्‍य 4 और बीजेपी 1 सीट से आगे चल रही है.

– जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) 10 सीटों पर जबकि भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है. मुख्यमंत्री लाल थनहवला सेरछिप में जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदूहोमा से पीछे चल रहे हैं.

– थनहवला चम्फाई दक्षिण सीट से भी एमएनएफ के उम्मीदवार टीजे लालनुनतलुआंगा से पीछे चल रहे हैं.

– वित्त मंत्री लालस्वता आइजोल ईस्ट-2 सीट से पीछे चल रहे हैं. इस सीट से एमएनएफ के रॉबर्ट रोमाविया रॉयते आगे चल रहे हैं.

– भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री डॉ. बुद्ध धन चकमा तुइचावंग सीट पर एमएनएफ के उम्मीदवार आरएम चकमा से 1,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.

– विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एमएनएफ के लालचामलियाना हरांगतुर्जो सीट पर इकलौती महिला मंत्री वानलालवंपुई च्वांगथु से आगे चल रहे हैं.

– मिजो नेशनल फ्रंट ऑफिस (एमएनएफ) के ऑफिस के बाहर मिठाई बंटनी शुरू हो गई है.

– एमएनएफ 25, कांग्रेस 8, अन्‍य 5 और बीजेपी 1 सीट से आगे

– मिजोरम में एमएनएफ की सरकार बनती नजर आ रही है. एमएनएस 22 सीटों से आगे चल रही हैं. वहीं कांग्रेस 14 और अन्‍य 2 सीटों से आगे चल रही है. बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई है.

आइज़ोल : मिजोरम की गद्दी किसकी होगी इसका फैसला आज होगा. राज्‍य की 40 विधानसभा सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई. उसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई. शुरुआती रुझान में कांग्रेस 11 सीट से आगे चल रही है, एमएनएफ 22 और अन्‍य 2 सीट से बढ़त बनाये हुए है. मिजो नेशलन फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालजिरलिएना तावी विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोसिआम्मघेता से आगे चल रही है.

मिजोरम में वोटों की गिनती आठ जिला मुख्यालयों के 13 केन्द्रों पर चल रही है. चुनाव परिणाम यह तय करेगा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री लाल थनहावला फिर से सत्ता में लौटेंगे या नहीं. 28 नवंबर को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और करीब 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 7,70,395 मतदाता हैं जिनमें 3,94,897 महिला मतदाता भी शामिल हैं. चुनावी मुकाबले में 209 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें से 15 महिलाएं हैं. कुल 1,179 मतदान केंद्रों में से 47 ‘संवेदनशील’ हैं और इतने ही ‘अति संवेदनशील’ हैं.

2013 के चुनावों में कांग्रेस को 34 सीटें मिली थीं जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को पांच तथा मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस को एक सीट मिली थी. कांग्रेस और एमएनएफ 1987 से ही मिजोरम की सत्ता पर काबिज हैं.

भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस को हटाकर राज्य में अपना सत्ता काबिज करने के प्रयास में है. गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के अन्य सभी राज्यों में भाजपा या भाजपा के सहयोग से बनी सरकारें हैं. दिलचस्प बात है कि 1987 में मिजोरम के पृथक राज्य बनने से लेकर अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola