ePaper

2022 में जी- 20 की मेजबानी करेगा भारत, विश्‍व मंच पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

Updated at : 02 Dec 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
2022 में जी- 20 की मेजबानी करेगा भारत, विश्‍व मंच पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

दिल्‍ली : 2022 में होने वाले जी 20 की बैठक की मेजबानी भारत करेगा. आजादी के 75 साल पूरे होन पर देश के लिए यह खास मौका होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी मेजबानी के लिए इटली से गुजारिश की थी और भारत को यह मौका मिला गया. इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बड़ी कूटनीतिक […]

विज्ञापन
दिल्‍ली : 2022 में होने वाले जी 20 की बैठक की मेजबानी भारत करेगा. आजादी के 75 साल पूरे होन पर देश के लिए यह खास मौका होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी मेजबानी के लिए इटली से गुजारिश की थी और भारत को यह मौका मिला गया.
इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है. अब भारत 2022 में विश्व के 20 उन्‍नत देशों के समूह जी-20 की मेजबानी करेगा. नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने 2022 में न्यू इंडिया का नारा दिया है.
दरअसल साल 2022 में इटली को जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करनी थी. लेकिन मोदी ने इटली से गुजारिश की थी कि वह 2021 में सम्मेलन की मेजबानी कर ले, ताकि 2022 का मौका भारत को मिले. इटली मोदी की अपील पर राजी हो गया और भारत को जी 20 की मेजबानी का मौका मिल गया.
जी 20 की मेजबानी मिलने के बाद पीएम मोदी ने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया.
गौरतलब है कि जी-20 दुनिया की महत्‍वपूर्ण अर्थव्यवस्‍था वाले देशों का एक समूह है. और भारत को इसकी मेजबानी मिलने से दुनिया भर में भारत की खास और मजबूत हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola