तेलंगाना चुनाव की एकमात्र ट्रांसजेंडर महिला उम्मीदवार चंद्रमुखी लापता

हैदराबाद : हैदराबाद के घोषमहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं ट्रांसजेंडर वूमेन चंद्रमुखी लापता हैं. चंद्रमुखी बहुजन लेफ्ट फ्रंट की टिकट से चुनाव लड़ रहीं थीं. चंद्रमुखी तेलंगाना में चुनाव लड़ने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं. लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है. जब से ट्रांस जेंडर को थर्ड […]
हैदराबाद : हैदराबाद के घोषमहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं ट्रांसजेंडर वूमेन चंद्रमुखी लापता हैं. चंद्रमुखी बहुजन लेफ्ट फ्रंट की टिकट से चुनाव लड़ रहीं थीं. चंद्रमुखी तेलंगाना में चुनाव लड़ने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं. लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है.
Chandramukhi a trans woman contesting from Goshamahal constituency in Hyderabad on a Bahujan Left Front ticket has gone missing. She is the first transgender candidate in Telangana. Police investigation underway. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/Yh68DfSPou
— ANI (@ANI) November 28, 2018
जब से ट्रांस जेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता मिली है कई ट्रांस जेंडर सामने आये हैं और चुनाव लड़ रहे हैं, कइयों को जीत भी मिली है. इस बार मध्यप्रदेश के चुनाव में छह ट्रांसजेंडर चुनावी मैदान में हैं. इनमें अनूपपुर जिले की कोतमा सीट से पूर्व विधायक शबनम मौसी उर्फ शबनम कोल (61), मुरैना जिले की अंबाह सीट से नेहा किन्नर (28), दमोह जिले की दमोह सीट से रिहाना सब्बो बुआ (56), शहडोल जिले की जयसिंह नगर सीट से सुन्दर सिंह ऊर्फ सल्लू मौसी (30), होशंगाबाद जिले की होशंगाबाद सीट से पांची देशमुख (44) और इंदौर जिले की इंदौर-2 सीट से बाला वैश्वरा (28) अपनी किस्मत आजमा रही हैं. गौरतलब है कि शबनम मौसी देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक हैं, जिन्होंने 2000 में चुनाव जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




