महबूबा मुफ्ती ने कहा - करतारपुर जैसी पहल से ही कश्मीर समस्या का समाधान संभव

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल हिंसा और रक्तपात के बजाय ‘करतारपुर जैसी पहल’ के जरिये किया जा सकता है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर समस्या के समाधान के लिए साहसिक, ईमानदार और मानवीय पहल की जरूरत है. मुंबई हमला […]
श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल हिंसा और रक्तपात के बजाय ‘करतारपुर जैसी पहल’ के जरिये किया जा सकता है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर समस्या के समाधान के लिए साहसिक, ईमानदार और मानवीय पहल की जरूरत है.
मुंबई हमला के 10 साल पूरे होने के दिन इस गलियारे के शिलान्यास का गवाह बनना काफी मायने रखता है. गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को करतारपुर साहिब गलियारा की आधारशिला भारतीय सरजमीं पर रखी. इसके निर्माण से सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने में सुविधा होगी. यह गलियारा बनाने का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 नवंबर को लिया गया था.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर गलियारे के लिए 28 नवंबर को पाकिस्तान की सरजमीं पर इसकी आधारशिला रखेंगे. महबूबा ने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान द्वारा लिया गया फैसला सराहनीय है और हमारे नेतृत्व ने भी वही गरिमा और राजनीतिक गंभीरता दिखायी है. उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा खोलने का फैसला कर देश के नेतृत्व ने राजनीतिक गंभीरता प्रदर्शित की है वह भी तब जब देश में कुछ राज्यों में चुनाव हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




