आतंकियों ने पूर्व एसपीओ को गोलियों से किया छलनी, शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2018 7:24 AM
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को अगवा किये गये एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मार कर हत्या कर दी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व एसपीओ बशारत अहमद वागे का गोलियों से छलनी शव उनके अगवा होने के कुछ घंटों बाद […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को अगवा किये गये एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मार कर हत्या कर दी है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व एसपीओ बशारत अहमद वागे का गोलियों से छलनी शव उनके अगवा होने के कुछ घंटों बाद बरामद कर लिया गया. इससे पहले कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने वागे के साथ दो अन्य लोगों, जाहिद अहमद वागे और रियाज अहमद वागे को अगवा कर लिया था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने जाहिद और रियाज को रिहा कर दिया है. आतंकवादियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










