‘करतारपुर साहिब’ कॉरिडोर के मुद्दे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, मेरी झप्पी का असर है...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2018 3:48 PM
नयी दिल्ली : ‘करतारपुर साहिब’ तक कॉरिडोर निर्माण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने पाकिस्तान आर्मी चीफ को जो गले लगाया था, उसका परिणाम यह हुआ कि 15-16 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल गया. उन्होंने कहा कि मैंने जो किया था, वह […]
नयी दिल्ली : ‘करतारपुर साहिब’ तक कॉरिडोर निर्माण के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने पाकिस्तान आर्मी चीफ को जो गले लगाया था, उसका परिणाम यह हुआ कि 15-16 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल गया. उन्होंने कहा कि मैंने जो किया था, वह अमृत सिद्ध हुआ, कम से कम वह राफेल डील तो साबित नहीं हुआ ना.
गौरतलब है कि कल भारत की ओर से करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर निर्माण की बात पाकिस्तान से कही गयी थी, जिसपर पाकिस्तान की ओर से सहमति मिल गयी है. यह वही जगह है, जहां पर गुरु नानक देव का अंतिम संस्कार किया गया था. पाकिस्तान की ओर से सहमति होने के साथ ही इस मुद्दे पर श्रेय लेने की होड़ लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










