21 नवम्बर: स्वतंत्रता के बाद जारी हुआ था पहला डाक टिकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2018 1:14 PM
नयी दिल्ली : हर तारीख की तरह 21 नवम्बर के नाम भी कुछ प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं. आज ही के दिन स्वतंत्रता के बाद पहला डाक टिकट जारी हुआ था. वहीं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म […]
नयी दिल्ली : हर तारीख की तरह 21 नवम्बर के नाम भी कुछ प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं. आज ही के दिन स्वतंत्रता के बाद पहला डाक टिकट जारी हुआ था. वहीं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ.
देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
– 1517- दिल्ली के शासक सिकंदर लोदी का निधन.
1872- कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ का जन्म.
1939- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुलायम सिंह यादव का जन्म.
1941- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म.
1947- स्वतन्त्रता के बाद प्रथम भारतीय डाक टिकट साढे तीन आने का ‘जयहिन्द’ जारी किया गया.
1963- केरल के थुंबा श्रेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत.
1970- भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन.
2005- रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने.
इन प्रमुख घटनाओं के साथ ही 21 नवम्बर ‘विश्व दूरदर्शन (टेलीविजन) दिवस’ के तौर पर मनाए जाने के लिए भी पहचाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










