ePaper

दिल्‍ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्‍तर पर, हालात नहीं सुधरे तो बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां

Updated at : 13 Nov 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्‍तर पर, हालात नहीं सुधरे तो बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त ईपीसीए ने सोमवार को चेतावनी दी कि दिल्ली में यदि वायु गुणवत्ता का खराब होना जारी रहा तो वह गैर सीएनजी वाणिज्यिक एवं निजी वाहनों पर भी पूर्ण रोक लगा देगा. पर्यावरण संरक्षण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) अध्यक्ष भूरे लाल ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त ईपीसीए ने सोमवार को चेतावनी दी कि दिल्ली में यदि वायु गुणवत्ता का खराब होना जारी रहा तो वह गैर सीएनजी वाणिज्यिक एवं निजी वाहनों पर भी पूर्ण रोक लगा देगा.

पर्यावरण संरक्षण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) अध्यक्ष भूरे लाल ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा कि वाहन स्टीकर लागू नहीं किये गये हैं और इसके बिना डीजल और अन्य ईंधन वाले वाहनों के बीच अंतर करना संभव नहीं है.

लाल ने एक पत्र में कहा, ऐसी परिस्थिति में जब मौसम प्रतिकूल बना हुआ है और वायु गुणवत्ता की वर्तमान स्थिति बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में बनी हुई है तब सीएनजी पर चलने वाले वाहनों को छोड़कर निजी और वाणिज्यिक वाहनों के चलने पर पूर्ण रोक का निर्देश देने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है.

उन्होंने कहा, यद्यपि सीएनजी वाहनों के पास स्टीकर हैं और यह भी समझा जाता है कि सभी सार्वजनिक परिवहन वाहन सीएनजी चालित हैं. इस स्थिति में ये वाहन आवागमन के लिए उपलब्ध होंगे.

यह दूसरी बार है कि लाल ने वाहनों से प्रदूषण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने 31 अक्टूबर को सभी निजी वाहनों पर रोक का प्रस्ताव किया था लेकिन इस बार उन्होंने सभी गैर सीएनजी वाणिज्यिक और निजी वाहनों पर रोक का प्रस्ताव किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola