सीबीआइ विवाद : सीवीसी जांच में वर्मा के खिलाफ कोई सबूत नहीं, आयोग का पक्ष आज सुनेगा कोर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआइ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सीवीसी का पक्ष सुनेगा. न्यायालय ने सीवीसी को निर्देश दिया था कि वह सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की अपनी प्रारंभिक जांच दो हफ्ते के भीतर पूरी करे. केंद्र सरकार ने वर्मा से सारे अधिकार वापस लेकर उन्हें छुट्टी पर भेज दिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सीबीआइ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सीवीसी का पक्ष सुनेगा. न्यायालय ने सीवीसी को निर्देश दिया था कि वह सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों की अपनी प्रारंभिक जांच दो हफ्ते के भीतर पूरी करे.
केंद्र सरकार ने वर्मा से सारे अधिकार वापस लेकर उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है. सोमवार को होने वाली सुनवाई अहम है, क्योंकि वर्मा केवी चौधरी की अध्यक्षता वाले सीवीसी के समक्ष पेश होते रहे हैं.
समझा जाता है कि उन्होंने सीबीआइ के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना द्वारा अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों को बिंदुवार तरीके से नकारा है. वर्मा और अस्थाना ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे, जिसके बाद विवाद काफी गहरा गया था. सूत्रों के मुताबिक, सीवीसी को जांच में वर्मा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं.
रिपोर्ट में सीबीआइ के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना द्वारा दिये गये विभिन्न सबूतों की जांच हुई है, जिसमें अस्थाना द्वारा वर्मा पर लगाये गये आरोपों में कुछ भी ठोस सामने नहीं आया है. अस्थाना ने वर्मा पर हैदराबाद के व्यवसायी सतीश बाबू सना से दो करोड़ रुपये घूस के तौर पर लेने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




