ePaper

उच्चतम न्यायालय को मिले चार नये न्यायाधीश

Updated at : 02 Nov 2018 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय को मिले चार नये न्यायाधीश

नयी दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई. इन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या अब 28 हो गई है . उच्चतम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई. इन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या अब 28 हो गई है . उच्चतम न्यायालय के कोर्ट नंबर एक में सुबह साढ़े दस बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ अैर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने चारों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई.

राष्ट्रपति ने गुप्ता, रेड्डी, शाह और रस्तोगी को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश को गुरुवार को मंजूरी दे दी थी. ये चारों न्यायाधीश अलग-अलग उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश थे. न्यायाधीश गुप्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे जबकि न्यायाधीश रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे.

न्यायाधीश शाह पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे जबकि न्यायाधीश रस्तोगी त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे. शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 31 है. इन चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या संख्या 24 से बढ़कर 28 हो गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola