चलती बस में महिला से दुष्कर्म

जयपुर : राजस्थान के भीलवाडा जिले में एक चालक ने चलती हुई स्लीपर निजी बस में कल रात एक महिला यात्री से दुष्कर्म किया जबकि पुलिस ने आरोपी चालक लादू लाल खारौल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. भीलवाडा जिले की पुर थाना पुलिस ने आज बताया कि उदयपुर से जयपुर आ रही बस […]
जयपुर : राजस्थान के भीलवाडा जिले में एक चालक ने चलती हुई स्लीपर निजी बस में कल रात एक महिला यात्री से दुष्कर्म किया जबकि पुलिस ने आरोपी चालक लादू लाल खारौल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
भीलवाडा जिले की पुर थाना पुलिस ने आज बताया कि उदयपुर से जयपुर आ रही बस में एक अतिरिक्त चालक लादू लाल खारौल :27: गंगापुर से बस में चढा. उसने स्लीपर सीट पर सो रही 22 साल की महिला से दुष्कर्म किया. पीडिता अपनी सीट पर अकेली सो रही थी.
पुलिस ने बताया कि पीडिता ने बस चालक के केबीन में सो रहे अपने पति को घटना की जानकारी दी. उसने बस को पुर थाना ले जाने के लिए कहा. वहां, पीडिता ने लादू लाल खारौल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. गंगापुर और पुर थाने के बीच की दूरी करीब तीस किलोमीटर है.
पुलिस ने बताया कि पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी लादू लाल खारौल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बस जब्त कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




