यूपी RO/ARO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 419 कैंडिडेट्स हुए सेलेक्ट 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Apr 2026 1:03 PM

विज्ञापन

सरकारी एंप्लॉय (PC-Freepik)

UPPSC RO ARO Final Result: यूपीपीएससी ने आरओ-एआरओ भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 338 RO और 81 ARO कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है.

विज्ञापन

UPPSC RO ARO Final Result: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यूपी आरओ-एआरओ भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.

419 उम्मीदवारों का हुआ चयन


यूपीपीएससी की ओर से जारी फाइनल में 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इसमें से समीक्षा अधिकारी (Review Officer) के लिए 338 और सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer) के लिए 81 पदों पर नियुक्तियां की गई है.

देखें पहले 5 टॉपर के नाम

  • अनिल पांडे
  • आदित्य प्रताप सिंह
  • लक्ष्मी वर्मा
  • नीलेश कुमार सिंह
  • सूरज नारायण मिश्रा

कैसे देखें रिजल्ट?

सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
यहां होमपेज पर UPPSC RO ARO Final Result के लिंक पर क्लिक करें.
आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी.
यहां अपना नाम और रोल नंबर देख लें.
इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें

कब हुई थी RO/ARO भर्ती परीक्षा?

समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 5930 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. वहीं ARO के लिए हिंदी टाइपिंग के लिए परीक्षा 16, 17, 18 व 19 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- सिविल इंजीनियरिंग करने के 6 फायदे, जानें क्यों ये फील्ड आज भी है पॉपुलर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola