ePaper

राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी से उद्धव करेंगे सवाल, बोले फडणवीस- शिवसेना 2019 में भाजपा के साथ करेगी गठबंधन

Updated at : 24 Oct 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी से उद्धव करेंगे सवाल, बोले फडणवीस- शिवसेना 2019 में भाजपा के साथ करेगी गठबंधन

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘देरी’ को लेकर सवाल उठाया है. मराठवाडा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘देरी’ को लेकर सवाल उठाया है. मराठवाडा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करेंगे.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप राम मंदिर निर्माण का भरोसा देकर सत्ता में आए. आपने हिन्दुत्व के मुद्दे पर लोगों को वोट देने को कहा. क्या हुआ? आप मंदिर का निर्माण कब करने जा रहे हैं?’ उन्होंने शिवसेना की आलोचना करने के लिए राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार और छगन भुजबल पर भी निशाना साधा.

हिंदुत्व के लिए शिवसेना को भाजपा के साथ गठबंधन करना होगा : फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकारों की लगातार आलोचनाओं के बावजूद शिवसेना 2019 के चुनाव में हिन्दुत्व के मुद्दे पर भाजपा के साथ गठबंधन करेगी. उन्होंने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण का भी पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी राजनीति की सामान्य समझ है वो जानते हैं कि भाजपा और शिवसेना चुनाव जीतने के लिए एक साथ लड़ेंगे. मुख्यमंत्री एक हिन्दी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘मुंबई मंथन’ कार्यक्रम में बोल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola