पश्चिम भारत में भीषण तूफान ''ननौक'' की चेतावनी!

Updated at : 11 Jun 2014 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम भारत में भीषण तूफान ''ननौक'' की चेतावनी!

नयी दिल्‍ली : मौसम विभाग ने पश्चिम भारत में तूफान की चेतावनी जारी की है. अरब सागर में विक्षोभ पैदा होने से यह आशंका जारी की गयी है. अरब सागर में विक्षोभ ने समुद्री तूफान की शक्ल ले ली है. इसे ननौक का नाम दिया गया है.यह पश्चिमी भारत के तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : मौसम विभाग ने पश्चिम भारत में तूफान की चेतावनी जारी की है. अरब सागर में विक्षोभ पैदा होने से यह आशंका जारी की गयी है. अरब सागर में विक्षोभ ने समुद्री तूफान की शक्ल ले ली है. इसे ननौक का नाम दिया गया है.यह पश्चिमी भारत के तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ रहा है. इससे तटीय इलाकों खासकर कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान से कोई खतरा नहीं है.

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में यह तूफान और तेज हो जाएगा. इसके असर से 35 से 55 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं कोंकण, गोवा तथा दक्षिण गुजरात के तटवर्ती इलाकों में चलेंगी. तूफान से अरब सागर में भारी लहरें उठेंगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में कोंकण तथा गोवा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola