दो साल के अबोध बच्चे के सामने उसकी मां से रेप, आरोपी फरार

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक शादी शुदा महिला से उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित रुप से बलात्कार किया. एक पुलिस अधिकारी ने वृहस्पतिवार को बताया कि महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार आरोपी बुधवार की रात को न्यू कुंदनपुरी में दीवार फांदकर उसके घर में […]
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक शादी शुदा महिला से उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित रुप से बलात्कार किया. एक पुलिस अधिकारी ने वृहस्पतिवार को बताया कि महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार आरोपी बुधवार की रात को न्यू कुंदनपुरी में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया. उसने उसके साथ मारपीट की और फिर दो साल के उसके बेटे के सामने उससे बलात्कार किया.
14 माह की मासूम से दुष्कर्म के बाद गुजरात में बिहारियों समेत उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़की हिंसा, कई जगह तोड़फोड़
अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दोबारा यह वारदात करने पहुंचा तब उसने शोर मचा दिया. इस पर पड़ोसी पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी वहां से भाग गया. पड़ोसियों ने उसके पति को इस घटना की सूचना दी जो उस समय घर में नहीं था.
आरोपी पीड़िता से उम्र में काफी छोटा है. अधिकारी के मुताबिक भादसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अबतक आरोपी की पहचान नहीं कर पायी है, जबकि महिला ने दावा किया कि वह गुनाहगार को पहचान लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




