23 नाबालिग बच्चों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 10:23 AM
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली के शकूरपुर इलाके से 23 नाबालिग लड़के-लड़कियों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. पुलिस की मदद से मंगलवा की रात को मुक्तकरायेगये लोगों में 17 नाबालिग लड़कियां और 6 नाबालिग लड़के शामिल हैं. चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. महिला […]
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली के शकूरपुर इलाके से 23 नाबालिग लड़के-लड़कियों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है.
पुलिस की मदद से मंगलवा की रात को मुक्तकरायेगये लोगों में 17 नाबालिग लड़कियां और 6 नाबालिग लड़के शामिल हैं. चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एनसीपीसीआर ने एक रेस्क्यू ऑपेरशन कर 23 बच्चों को बाल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. इन 23 बच्चों में 17 नाबालिग लड़कियां और 6 नाबालिग लड़के हैं.’
बयान में कहा गया है, ‘मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाये गये इन सभी बच्चों की मेडिकल जांच करा कर और बाल कल्याण समिति के सामने पेश करके आश्रय गृह में भेजा जा रहा है.’
मंत्रालय ने कहा, ‘इस रेस्क्यू ऑपरेशन में इन बच्चों के अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र की कई लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है. अधिकतर बच्चे बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं. कुछ बांग्लादेश के भी हो सकते हैं.’
बयान के अनुसार, इस ऑपरेशन में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह से जुड़े 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. अन्य की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










