पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो वायरल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2018 7:38 AM

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से संबंधित एक दुर्भावनापूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक मामला दर्ज किया. वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी है. पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस की साइबर सेल ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से संबंधित एक दुर्भावनापूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक मामला दर्ज किया. वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी है.

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस की साइबर सेल ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून के प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि मामले में शुरुआती जांच में यह पता चला कि एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण” वीडियो अपलोड किया गया है. अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वेब आधारित एप्लीकेशन पर ‘‘हर्ष सोफत” नाम के यूजर नेम के साथ अपलोड किया है.

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सभी सोशल मीडिया साइट से इस दुर्भावनापूर्ण सामग्री को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola