ePaper

खिलाड़ी देश का गौरव हैं : अमिताभ बच्चन

Updated at : 25 Sep 2018 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ी देश का गौरव हैं : अमिताभ बच्चन

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं और उनका सम्मान करने से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है. ‘‘ कौन बनेगा करोड़पति ” कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे 75 वर्षीय बच्चन ने ट्विटर पर राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं और उनका सम्मान करने से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है. ‘‘ कौन बनेगा करोड़पति ” कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे 75 वर्षीय बच्चन ने ट्विटर पर राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं.

उन्होंने लिखा, ‘‘ ‘केबीसी कर्मवीर’ एपीसोड पर भारतीय हॉकी टीम का सम्मान करते हुए. उनके समर्पण, देश के लिए उन्होंने जो प्रयास किये उसकी तुलना नहीं की जा सकती… जब हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं, हम देश का सम्मान करते हैं. वे देश का गौरव हैं. वे तिरंगा का मान-सम्मान हैं.” उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की. बच्चन ने लोगों से कहा कि वे ओड़िशा में नवंबर में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola