चक्रवाती तूफान ‘डे'' ने पार किया ओडिशा तट, कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2018 9:35 AM
भुवनेश्वर : चक्रवात ‘डे’ शुक्रवार की सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास समुद्री तट को पार कर गया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं. भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना […]
भुवनेश्वर : चक्रवात ‘डे’ शुक्रवार की सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास समुद्री तट को पार कर गया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं. भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘डे’ 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है और शुक्रवार सुबह दक्षिण ओडिशा तथा गोपालपुर के पास पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के तट को पार गया है.
बिहार में 17 एक्सप्रेस व 26 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 38 के रूट बदले
उन्होंने बताया कि यह पश्चिम-उत्तर पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और कमजोर हो जाएगा. चक्रवाती तूफान से गजपति, गंजम,पुरी,रायगढ़, कालाहांड़ी,कोरापुट, मल्कानगिरी,नवरंगापुर जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से रायगढ़, कालाहांड़ी,कोरापुट और नवरंगापुर जिलों में कई स्थानों पर शनिवार तक भारी बारिश होने के आसार हैं. अगले 24 घंटो तक मछुआरों को बंगाल की खाड़ी की ओर न जानें की चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










