कुएं में मिला नन का शव , कमरे के अंदर पाये गये खून के धब्बे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 1:49 PM

विज्ञापन

कोल्लम : केरल में कोल्लम के पथानपुरम स्थित माउंट टबोर कॉन्वेन्ट में एक कुएं से रविवार को 54 वर्षीय एक नन का शव बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सिस्टर सुजै़न कॉन्वेन्ट से संबद्ध एक स्कूल में शिक्षिका थी. उन्होंने बताया कि उसके कमरे के अंदर और उस कुएं के पास खून के धब्बे […]

विज्ञापन

कोल्लम : केरल में कोल्लम के पथानपुरम स्थित माउंट टबोर कॉन्वेन्ट में एक कुएं से रविवार को 54 वर्षीय एक नन का शव बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सिस्टर सुजै़न कॉन्वेन्ट से संबद्ध एक स्कूल में शिक्षिका थी.

उन्होंने बताया कि उसके कमरे के अंदर और उस कुएं के पास खून के धब्बे पाये गये जहां से आज सुबह शव बरामद किया गया.

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब नौ बजे कुएं में नन का शव मिलने की खबर मिली. कांग्रेस नेता बिन्दू कृष्णा ने मौत को दुखद बताया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘उसके कमरे में खून के धब्बे मिले और खबरों के मुताबिक उसके बाल भी कटे मिले हैं.”

उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola