ePaper

9 सितंबर : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला था विश्विविद्यालय का दर्जा

Updated at : 09 Sep 2018 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
9 सितंबर : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला था विश्विविद्यालय का दर्जा

नयी दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है. वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना देश के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल काॅलेज कहा गया और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है. वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना देश के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल काॅलेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया.

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया यह पहला उच्च शिक्षण संस्थान था. इस शिक्षण संस्थान का आदर्श वाक्य है, ‘अल्लामल इन्साना मा लम य’आलम’ अर्थात् ‘इनसान को वो सिखाओ, जो उसे नहीं आता.’ 9 सितंबर की तारीख को इतिहास में दर्ज अन्य घटनाक्रमों का ब्योरा इस प्रकार है :

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज’ से बदलकर युनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका रखा.

1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जाॅर्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डीसी किया गया.

1828 : महान रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म.

1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना.

1850 : प्रसिद्ध हिंदी लेखक और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म.

1867 : यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने आजादी हासिल की.

1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया.

1939 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वारसा पहुंची.

1940 : जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया.

1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज.

1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना.

1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत.

1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना.

1974 : कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म. उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया.

1967 : युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ.

1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रांतिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन.

1982 : कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन.

1991 : तजाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की.

2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआइ को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाजत दी.

2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola