ePaper

सीरिया में गृह युद्ध जैसे हालात, सुषमा स्वराज की यात्रा टली

Updated at : 08 Sep 2018 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में गृह युद्ध जैसे हालात, सुषमा स्वराज की यात्रा टली

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगले सप्ताह प्रस्तावित सीरिया यात्रा टल गई है. सीरिया में बढ़ते तनाव के कारण विदेश मंत्री की यात्रा टाली गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सीरियाई सरकार से विचार-विमर्श के बाद सुषमा की यात्रा की नयी तारीखें तय की जाएंगी. प्रवक्ता ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगले सप्ताह प्रस्तावित सीरिया यात्रा टल गई है. सीरिया में बढ़ते तनाव के कारण विदेश मंत्री की यात्रा टाली गई है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सीरियाई सरकार से विचार-विमर्श के बाद सुषमा की यात्रा की नयी तारीखें तय की जाएंगी. प्रवक्ता ने बताया, सीरिया के मौजूदा हालात के कारण विदेश मंत्री की उस देश की यात्रा टाल दी गई है.

सीरियाई पक्ष से परस्पर विचार-विमर्श के बाद नयी तारीखें तय की जाएंगी. सुषमा को 11 सितंबर से सीरिया और लेबनान की तीन दिन की यात्रा पर जाना था. सीरिया में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा होने के बाद यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली सीरिया यात्रा होती.

खबरों के मुताबिक, रूसी लड़ाकू विमानों ने सीरिया के इदलीब प्रांत पर ताजा हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान, रूस और तुर्की के नेताओं के बीच तेहरान में चल रही एक बैठक के बीच यह हमले शुरू हुए हैं. दक्षिणी सीरिया में उथल-पुथल भरे हालात से निपटने की साझा रणनीति तय करने के लिए तीनों देशों के नेता बैठक कर रहे हैं.

रूसी सेना ने अमेरिकी सेना को चेतावनी दी है कि वह दक्षिणी सीरिया में किसी सैन्य अभियान में शामिल नहीं हो. भारत सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहा है. वह उनसे ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने का अनुरोध कर रहा है जिससे देश में हालात और बिगड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola