ePaper

#377Verdict: जैसे ही आया फैसला इस होटल में डांस करने लगे लोग, देखें वीडियो

Updated at : 06 Sep 2018 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
#377Verdict: जैसे ही आया फैसला इस होटल में डांस करने लगे लोग, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने गुरूवार को एकमत से 158 साल पुरानी भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के उस हिस्से को निरस्त कर दिया जिसके तहत परस्पर सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध अपराध था. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अप्राकृतिक यौन संबंधों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने गुरूवार को एकमत से 158 साल पुरानी भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के उस हिस्से को निरस्त कर दिया जिसके तहत परस्पर सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंध अपराध था. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अप्राकृतिक यौन संबंधों को अपराध के दायरे में रखने वाली धारा 377 के हिस्से को तर्कहीन, सरासर मनमाना और बचाव नहीं किये जाने वाला करार दिया.

VIDEO

इस खबर के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से तस्वीरें और वीडियों आ रही हैं जिसमें एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग खुशी मनाते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो राजधानी दिल्ली से आया है जिसमें दिल्ली के ललित होटल में धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जश्न मनाते कुछ लोग नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि ललित ग्रुप के कार्यकारी निदेशक केशव सुरी काफी मुखर एलजीबीटी एक्टिविस्ट हैं. आप भी देखें यह वीडियो…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola