ePaper

दूसरे राज्यों की सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं ले पायेंगे एससी-एसटी उम्मीदवार

Updated at : 30 Aug 2018 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे राज्यों की सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं ले पायेंगे एससी-एसटी उम्मीदवार

नयी दिल्ली : एक राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति समूह के सदस्य दूसरे राज्य के सरकारी नौकरी में आरक्षण लाभों का तब तक दावा नहीं कर सकते जब तक उनकी जाति वहां सूचीबद्ध नहीं हो, यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनाया. अजा-अजजा के लिए आरक्षण का लाभ एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति समूह के सदस्य दूसरे राज्य के सरकारी नौकरी में आरक्षण लाभों का तब तक दावा नहीं कर सकते जब तक उनकी जाति वहां सूचीबद्ध नहीं हो, यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनाया. अजा-अजजा के लिए आरक्षण का लाभ एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सीमा तक ही सीमित रहेगा.

पांच जजों की संविधान पीठ ने सहमति से यह आदेश दिया कि अजा-अजजा समुदाय के लोग दूसरे राज्य में आरक्षण के लाभ का दावा नहीं कर सकते हैं. हालांकि दिल्ली को लेकर कोर्ट का निर्णय अलग था और न्यायालय ने कहा कि दिल्ली में अजा-अजजा के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आरक्षण का नियम विचार करने योग्य होगा.

कोर्ट ने आज यह निर्णय उन याचिकाओं पर विचार करते हुए सुनाया जिसमें यह मांग की गयी थी कि अजा-अजजा के उम्मीदवारों को दूसरे प्रदेशों में भी आरक्षण का लाभ मिले जहां वे सूचीबद्ध नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola