12 फरवरी की टॉप 20 खबरें: राहुल गांधी के 'देश बेचने' के आरोप पर भड़की बीजेपी, हरदीप पुरी ने दिया जवाब, बंगाल चुनाव की कवायद तेज

Updated at : 12 Feb 2026 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
12 February Top 20 News

राहुल गांधी और किरेन रिजिजू, फोटो- पीटीआई

12 February Top 20 News: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी के एक बयान पर जमकर हंगामा हुआ. केंद्र की मोदी सरकार पर देश बेचने के आरोप पर बीजेपी भड़क गई. वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनके बयान पर कहा कि एपस्टीन से उनकी 3 से 4 बार मुलाकात हुई है. इधर, बंगाल चुनाव की कवायद तेज हो गई है. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार रेसिडेंसियल बिल्डिंग्स में मतदान केंद्र बनाने जा रही है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला किया है. इस फैसले के तहत पहली बार रेसिडेंसियल यानी आवासीय बिल्डिंग्स में मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. कोलकाता में ऐसे 78 केंद्र हो सकते हैं. जिन बिल्डिंग्स में वोटिंग होगी, उसकी लिस्ट फाइनल वोटर लिस्ट से पहले जारी कर दी जायेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बजट सत्र में तृणमूल-भाजपा आमने-सामने, अश्विनी वैष्णव ने बंगाल सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

Ashwini Vaishnaw Attack on West Bengal: लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को रिकॉर्ड रेल बजट मिला है, लेकिन जमीन अधिग्रहण केवल 27 प्रतिशत हुआ है. उन्होंने तृणमूल सांसद के भेदभाव के आरोपों को खारिज किया और राज्य सरकार से परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

Epstein Files: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पुरी ने बताया कि एपस्टीन से उनकी 3 से 4 बार मुलाकात हुई है. जो इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहते हुई थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

‘देश बेचने’ के आरोप पर भड़की बीजेपी, रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगा सबूत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी ने राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बिना किसी तर्क, सबूत और पूर्व सूचना के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं. सदन में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि इस डील के जरिए पीएम मोदी ने ‘भारत को बेच’ दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा

Pakistan US Relations Khawaja Asif: पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने एक चौंकाने वाला कबूलनामा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी ही सरकार की पोल खोल दी है. उन्होंने बताया कि कैसे US ने पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और फिर उसे टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया. पाकिस्तान ने खुद को 20 साल के लिए किराए पर क्यों दिया? टेरर फंडिंग से लेकर बलूचिस्तान की बुरी हालत तक, सब कुछ जानें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बीजेपी की रितु तावडे मुंबई की मेयर, शिवसेना के संजय घाडी उपमहापौर

BMC Mayor: बीजेपी की पार्षद रितु तावडे बुधवार को मुंबई की मेयर चुनी गईं, जबकि शिवसेना के संजय घाडी डिप्टी मेयर बने. दोनों को निर्विरोध चुना गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने दोनों को बधाई दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

वंदे मातरम्‌ का सरकार ने बढ़ाया सम्मान,अब पूरा गीत गाना हुआ जरूरी

वंदे मातरम्‌ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार ने देशभक्ति की अमर कृति को सम्मान देने के लिए एक प्रोटोकाॅल तय किया है, जिसमें यह बताया गया है कि कब–कब और कैसे यह गीत गाया और बजाया जाएगा. वंदे मातरम्‌ को नेशनल एंथम बनाने पर चर्चा तो संविधान सभा में हुई, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत जन–गण–मन को संविधान विशेष स्थान देता है, लेकिन वंदे मातरम्‌ के साथ यह स्थिति नहीं है, इसका संविधान में कोई जिक्र नहीं है. हालांकि इसके दो पैरा को राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार करते हुए संविधान सभा ने सम्मान दिया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की बनी नई टीम, 40 जिलों में संयोजक, 11 प्रकोष्ठों को मिले नए अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार में संगठन को मजबूती देने के लिए 40 संगठन जिलों के संयोजक-सह संयोजकों और 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है. पटना में हुई इस घोषणा के साथ पार्टी ने बूथ स्तर तक विस्तार का संकेत दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

‘बिहार में 10-10 हजार लेकर बकरी पालने के लिए नहीं जन्मा…’, RJD विधायक का सरकार पर हमला

Bihar Politics: RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सदन में कहा कि बड़ी सड़कें अडाणी-अंबानी से बनवाई जा रही हैं. जबकि आम लोगों को छोटे कामों तक सीमित किया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

शिवदत्त राय से सूर्या डॉन तक: बिहार में 83 दिन में 10 बड़े एनकाउंटर, क्रिमिनल्स पर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

Encounter In Bihar: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा तेज कर दिया है. एनडीए की नई सरकार बनने के बाद अब तक 10 बड़े एनकाउंटर हो चुके हैं. जिनमें कई इनामी और कुख्यात अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए या मारे गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

‘मैं पति के साथ रहना चाहती हूं…’, जज के सामने बोलीं ज्योति सिंह, तलाक केस में पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट

आरा सिविल कोर्ट में पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले की सुनवाई के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिला. ज्योति ने कोर्ट में कहा, “मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं”, जबकि पवन सिंह पेश नहीं हुए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल

Holi Special Train: होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और गोंदिया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 2 और 4 मार्च को निर्धारित रूट से होकर चलेगी. जिससे बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर, पुलिस की नाक के नीचे फल कारोबारी को मारी गोली

जमशेदपुर के गोलमुरी में बुधवार सुबह खूनी खेल खेला गया. थाना से महज 200 मीटर दूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग करने आए फल कारोबारी कन्हैया यादव को बाइक सवार अपराधियों ने सिर, हाथ और पैर में 4 गोलियां मारीं. वह फिलहाल टीएमएच में भर्ती हैं. कारोबारी पर हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

पटना में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 लाख की हेरोइन के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना में रूपसपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 21 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पाटलिपुत्र स्टेशन रोड के पास छापेमारी की गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बदकिस्मत रहे कि हम हार गए, साउथ अफ्रीका से मिली रोमांचक हार के बाद टूटे राशिद खान

Rashid Khan Reaction: अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया. इस हार से कप्तान राशिद खान काफी निराश दिखे. उन्होंने कहा कि टीम ने जान लगा दी थी लेकिन एक गेंद और किस्मत ने सब बदल दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

चर्चा में हंसराज कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

DU Hansraj College: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस में स्थित हंसराज कॉलेज दिल्ली के सबसे फेमस कॉलेज में से एक है. यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यहां लंबी लाइन लगती है. CUET UG स्कोर के जरिए यहां एडमिश मिलता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

पता नहीं कैसे सही होंगे आपके हाथ-पैर, 4 नंबर वाले बन रहे हड्डियों के डॉक्टर

NEET PG 2026: 800 में नेगेटिव स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स को टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल रहा है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. लोग कह रहे हैं मरीजों का भविष्य खतरे में है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

एंड्रॉयड का एयरड्रॉप मोमेंट, गूगल ने कर ली क्रॉस-इकोसिस्टम कनेक्टिविटी की तैयारी

गूगल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एयरड्रॉप जैसा फीचर ला रहा है. अब फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स सीधे पास बैठे डिवाइस पर भेजे जा सकेंगे. मई 2026 में Google I/O पर बड़े ऐलान की उम्मीद. पूरी खबर यहां पढ़ें.

69 की उम्र में एक्शन मोड में लौटे अनिल कपूर, ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज हो चुका है. 69 की उम्र में भी उनका एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर रहा है. फिल्म 5 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. जानिए इस मूवी के बारे में… पूरी खबर यहां पढ़ें.

टीवी के बाद यूट्यूब पर दस्तक दे रही हैं सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म कलेक्टर साहिबा

भोजपुरी फिल्म ‘कलेक्टर साहिबा’ अब यूट्यूब पर प्रीमियर के लिए तैयार है. सामाजिक संदेश और भावनात्मक कहानी से सजी यह फिल्म 14 फरवरी सुबह 8 बजे B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola