बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी की बनी नई टीम, 40 जिलों में संयोजक, 11 प्रकोष्ठों को मिले नए अध्यक्ष

Updated at : 11 Feb 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
upendra kushwaha party new team

उपेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार में संगठन को मजबूती देने के लिए 40 संगठन जिलों के संयोजक-सह संयोजकों और 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है. पटना में हुई इस घोषणा के साथ पार्टी ने बूथ स्तर तक विस्तार का संकेत दिया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार में संगठन विस्तार का बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने एक साथ 40 संगठन जिलों में जिला संयोजक और सह संयोजकों के नाम घोषित किए हैं. साथ ही 11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है. घोषणा पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने नई टीम की सूची जारी की.

पार्टी का कहना है कि यह फैसला आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है. लक्ष्य है संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना. समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना.

अशोक राम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

11 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अशोक राम को दी गई है. अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद बने हैं. युवा प्रकोष्ठ का नेतृत्व चंदन यादव करेंगे. महिला प्रकोष्ठ की कमान इंजीनियर स्मृति कुमुद को सौंपी गई है.

डॉ. विवेक कुशवाहा बने छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुशवाहा बनाए गए हैं. व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संतोष गुप्ता को मिली है. चिकित्सा प्रकोष्ठ का नेतृत्व डॉ. दीपक कुशवाहा करेंगे. अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष गोंड होंगे. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमान उमा शंकर जायसवाल को मिली है. शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह और विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. रत्नाकर पांडेय बनाए गए हैं.

कई जिलों में संयोजकों की भी नियुक्ति

इसके साथ ही कई जिलों में संयोजकों की नियुक्ति की गई है. बगहा से राजेश राम, पश्चिम चंपारण से शैलेश कुशवाहा, पूर्वी चंपारण से इंजीनियर रमेश पासवान को जिम्मेदारी मिली है. सीतामढ़ी में चंद्रिका पासवान, शिवहर में कल्याण पटेल और मुजफ्फरपुर में रामेश्वर सिंह कुशवाहा को दायित्व सौंपा गया है. वैशाली में लालदेव राम और गोपालगंज में सुमेर कुशवाहा को संयोजक बनाया गया है.

प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी बिहार में मजबूत विकल्प बन रही है. संगठन की ताकत ही असली ताकत है. उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ें. पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं.

Also Read: ‘मैं पति के साथ रहना चाहती हूं…’, जज के सामने बोलीं ज्योति सिंह, तलाक केस में पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन