‘बिहार में 10-10 हजार लेकर बकरी पालने के लिए नहीं जन्मा…’, RJD विधायक का सरकार पर हमला

Updated:
विज्ञापन

सदन में आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सदन में कहा कि बड़ी सड़कें अडाणी-अंबानी से बनवाई जा रही हैं. जबकि आम लोगों को छोटे कामों तक सीमित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. बहस का मुद्दा था मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना. विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई. RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी सड़कों का निर्माण अडाणी और अंबानी जैसी बड़ी कंपनियों से कराया जा रहा है. जबकि महिलाओं को बकरी, सूअर और मुर्गी खरीदने के लिए 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

सूअर चराने के लिए पैदा नहीं हुए हैं- सर्वजीत

सर्वजीत ने कहा कि वह बिहार में सिर्फ बकरी या सूअर चराने के लिए पैदा नहीं हुए हैं. उन्हें भी सड़क निर्माण जैसे बड़े कामों के योग्य बनाया जा सकता था. लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के बजाय छोटे कामों तक सीमित कर रही है.

BJP विधायक ने किया पलटवार

उनके बयान के बाद सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध किया. BJP विधायक मिथिलेश तिवारी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के समय चरवाहा स्कूल खोले गए थे. आज हालात बदल चुके हैं. गरीबों के घरों में अब लालटेन की जगह LED बल्ब जल रहा है.

तिवारी ने कहा कि बिहार की सड़कें अब बेहतर हो चुकी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इन्हीं सड़कों पर घूम-घूमकर डांस कर रहे हैं.

मिथिलेश तिवारी ने जमीन कब्जाने का लगाया आरोप

मिथिलेश तिवारी ने पहले की सरकार पर जमीन कब्जाने का आरोप भी लगाया. कहा कि उस दौर में जिस जमीन पर नजर पड़ती थी, उस पर कब्जा हो जाता था. उन्होंने चुनौती दी कि नीतीश कुमार के किसी रिश्तेदार का नाम बताएं जिसने जमीन कब्जाई हो. BJP विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री 10-10 हजार रुपये देकर लोगों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं. यह योजना रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम है.

बहस के दौरान सदन में कई बार शोर-शराबा हुआ. स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा. मुद्दे पर दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े रहे.

Also Read: छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन