चर्चा में है हंसराज कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन 

Updated at : 11 Feb 2026 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
DU Hansraj College

DU Hansraj College (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DU Hansraj College: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस में स्थित हंसराज कॉलेज दिल्ली के सबसे फेमस कॉलेज में से एक है. यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यहां लंबी लाइन लगती है. CUET UG स्कोर के जरिए यहां एडमिश मिलता है.

विज्ञापन

DU Hansraj College: दिल्ली का हंसराज कॉलेज इन दिनों चर्चा में है. हंसराज कॉलेज को प्रिंसिपल के बेटे के लिए सजाए जाने पर विवाद छिड़ गया. स्टूडेंट्स ग्रुप ने विरोध किया. अब इस कॉलेज के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है. स्टूडेंट्स जानना चाहते हैं कि हंसराज कॉलेज में किन-किन कोर्स की पढ़ाई होती है और यहां कैसे एडमिशन मिलता है. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस में स्थित हंसराज कॉलेज दिल्ली के सबसे फेमस कॉलेज में से एक है. यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यहां लंबी लाइन लगती है. CUET UG स्कोर के जरिए यहां एडमिश मिलता है.

कौन-कौन से कोर्स हैं? 

  • BCom (Hons)
  • BA (Hons) Economics
  • BA (Hons) English
  • BSc (Hons) Physics 
  • BSc (Hons) Mathematics 

DU Hansraj College Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के इस कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. अच्छे स्कोर वालों की ही एंट्री मिलती है. ऊपर बताए गए कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी का पर्सेंटाइल 99 प्रतिशत या उससे अधिक रहता है. अलग-अलग कोर्स और कैटेगरी का पर्सेंटाइल अलग-अलग है. 

हर साल कटऑफ में थोड़ा बहुत बदलाव होता है. ऐसे में जब परीक्षा हो जाए, उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और डिटेल्स चेक करते रहें. 

CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 

हंसराज कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए सिर्फ अच्छे अंक ही नहीं, बल्कि सही तरीके से CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना भी जरूरी होता है. अगर किसी स्टूडेंट का स्कोर कटऑफ के आसपास है, तो भी उसे अलग-अलग राउंड्स में मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- बेटे की शादी के लिए कॉलेज हॉस्टल को बना दिया मंडप, प्रिंसिपल पर भड़के छात्र

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola