बेटे की शादी के लिए कॉलेज हॉस्टल को बना दिया मंडप, प्रिंसिपल पर भड़के छात्र
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Feb 2026 10:13 PM
शादी के लिए कॉलेज हॉस्टल को बना दिया मंडप, फोटो एक्स
दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. हंसराज कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने बेटे की शादी के लिए हॉस्टल को ही विवाह मंडप बना दिया. जिसका अब छात्र जोरदार विरोध कर रहे हैं.
दिल्ली के हंसराज कॉलेज को प्रिंसिपल रमा शर्मा के बेटे की शादी के लिए रंग-बिरंगे टेंट और बड़े इंतजाम से सजाया गया है, जिससे स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने विरोध किया है और कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है.
ग्राउंड कैसे और क्यों दिया गया?
कॉलेज को शादी के इस्तेमाल करने पर कहा, मैं BA सेकंड ईयर का स्टूडेंट हूं. हंसराज कॉलेज ग्राउंड को कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे की शादी के लिए प्राइवेट तौर पर दिया गया है. यह वही ग्राउंड है जहां से स्टूडेंट्स को शाम 4 बजे के बाद धक्का मारकर हटा दिया जाता है. यह वही ग्राउंड है जहां फेयरवेल और फेस्ट के लिए कोई परमिशन नहीं दी जाती और मिलती भी है तो कहा जाता है कि शाम 5 बजे तक सब कुछ खत्म करो. लेकिन यह शादी रात में हो रही है. साथ ही, पिलर लगने से ग्राउंड को नुकसान होगा. तो, ग्राउंड कैसे और क्यों दिया गया? यह स्टूडेंट्स को क्यों नहीं दिया जाता?
शादी की वजह से हॉस्टल का गेट बंद कर दिया गया, स्टूडेंट्स को हो रही परेशानी
निधि नाम की एक स्टूडेंट कहती है, मैं थर्ड ईयर की स्टूडेंट हूं. और बॉटनी ऑनर्स कर रही हूं. हमारी मेन डिमांड है कि हमें बिना बताए प्रिंसिपल मैडम के बेटे की शादी यहां ग्राउंड में हो रही है. यह गलत है. इस वजह से हॉस्टल का गेट बंद कर दिया गया है. जिससे स्टूडेंट्स को बहुत दिक्कत हो रही है. हमें इस बारे में पहले से नहीं बताया गया था. एक ब्लाइंड बच्चे को भी वापस भेज दिया गया, जिससे उस बच्चे को काफी दिक्कत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










