एंड्रॉयड का एयरड्रॉप मोमेंट, गूगल ने कर ली क्रॉस-इकोसिस्टम कनेक्टिविटी की तैयारी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Feb 2026 4:55 PM
अब एंड्रॉयड से आईफोन पर भी फाइल शेयरिंग आसान
गूगल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एयरड्रॉप जैसा फीचर ला रहा है. अब फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स सीधे पास बैठे डिवाइस पर भेजे जा सकेंगे. मई 2026 में Google I/O पर बड़े ऐलान की उम्मीद
कैफे में बैठे हों, दोस्त ने आईफोन से परफेक्ट फोटो खींची और फिर वही पुरानी लाइन सुनाई दे- “मैं व्हाट्सऐप कर दूंगा.” एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह सिरदर्द जल्द खत्म होने वाला है. गूगल अब एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जो सीधे-सीधे ऐपल के एयरड्रॉप को टक्कर देगा और फाइल शेयरिंग को बेहद आसान बना देगा.
एंड्रॉयड क्विक शेयर का विस्तार
अब तक यह सुविधा ज्यादातर पिक्सल फोन्स तक सीमित थी, लेकिन गूगल ने साफ कर दिया है कि आने वाले महीनों में इसे दुनियाभर के एंड्रॉयड यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. फोटो, वीडियो, पीडीएफ या मीम- सब कुछ बिना किसी ऐप, लिंक या क्लाउड अपलोड के सीधे पास बैठे डिवाइस पर भेजा जा सकेगा.
एंड्रॉयड से आईफोन तक भी
सबसे बड़ा सरप्राइज यही है कि यह सिस्टम सिर्फ एंड्रॉयड-टू-एंड्रॉयड तक सीमित नहीं रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन, आईपैड और मैकबुक जैसे ऐपल डिवाइस भी इस शेयरिंग नेटवर्क में शामिल होंगे. यानी क्रॉस-इकोसिस्टम रियलिटी को गूगल ने अपनाने का फैसला कर लिया है.
गूगल का स्ट्रैटेजिक चेंज
एयरड्रॉप लंबे समय से ऐपल का सबसे बड़ा ‘इकोसिस्टम लॉक-इन’ हथियार रहा है. लेकिन अगर गूगल का यह कदम सफल होता है तो यूजर्स को डिवाइस चुनने में ज्यादा आजादी मिलेगी. एंड्रॉयड अब ‘अलग-थलग’ नहीं लगेगा और टेक्नोलॉजी की दुनिया में पावर बैलेंस बदल सकता है.
सुरक्षा और प्राइवेसी की बात
गूगल ने भरोसा दिलाया है कि यह फीचर पूरी तरह सुरक्षित होगा. इसमें एन्क्रिप्टेड प्रोटोकॉल का इस्तेमाल होगा, प्राइवेसी टेस्टिंग की गई है और कोई भी फाइल क्लाउड में नहीं जाएगी जब तक आप खुद न चाहें. यानी आपकी फोटो और डॉक्यूमेंट्स सिर्फ आपके रहेंगे.
कब मिलेगा यह फीचर?
गूगल ने संकेत दिया है कि यह शुरुआत भर है. आने वाले समय में फोन-स्विचिंग टूल्स और बेहतर क्रॉस-डिवाइस वर्कफ्लो भी पेश किए जा सकते हैं. उम्मीद है कि मई 2026 में होने वाले GoogleI/O में इस पर बड़ा ऐलान होगा.
यह भी पढ़ें: 40% स्मार्टफोन पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा, गूगल ने दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










