गौरी लंकेश हत्याकांड : कर्नाटक एसआइटी ने महाराष्ट्र एटीएस से मुलाकात की

Updated at : 26 Aug 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
गौरी लंकेश हत्याकांड : कर्नाटक एसआइटी ने महाराष्ट्र एटीएस से मुलाकात की

मुंबई : गौरी लंकेश हत्याकांड मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की एसआइटी यहां पहुंची. यह टीम महाराष्ट्र एटीएस द्वारा विस्फोटकों और हथियारों की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये लोगों का गौरी लंकेश की हत्या मामले से संबंध को लेकर जांच करेगी. पिछले साल पांच सितंबर को वामपंथ की ओर झुकाव रखने […]

विज्ञापन

मुंबई : गौरी लंकेश हत्याकांड मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की एसआइटी यहां पहुंची. यह टीम महाराष्ट्र एटीएस द्वारा विस्फोटकों और हथियारों की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये लोगों का गौरी लंकेश की हत्या मामले से संबंध को लेकर जांच करेगी.

पिछले साल पांच सितंबर को वामपंथ की ओर झुकाव रखने और सख्त हिंदू विरोधी विचारों के लिए जानी जाने वाली 55 वर्षीय पत्रकार की बेंगलुरु में उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

अधिकारी ने बताया कि एटीएस महाराष्ट्र में इस महीने की शुरुआत में देसी बमों, विस्फोटकों और 7.65 एमएम पिस्तौल सहित हथियारों की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये लोगों तक पहुंच का अवसर प्रदान करेगी. एटीएस ने इस मामले में वैभव राउत, शरद कलस्कर, सुधनवा गोंधलेकर, पूर्व पार्षद श्रीकांत पांगरकार और अविनाश पंवार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola