पूर्व पीएम वाजपेयी की भतीजी ने श्रद्धांजलि सभा में हंसते नजर आये मंत्रियों से कहा- इस्तीफा दो

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने दिवंगत भाजपा नेता के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के एक कथित वीडियो में हंसते नजर आ रहे छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों से इस्तीफा देने की मांग की है. वायरल वीडियो में 23 अगस्त को यहां वाजपेयी के लिए आयोजित शोकसभा के दौरान […]
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने दिवंगत भाजपा नेता के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के एक कथित वीडियो में हंसते नजर आ रहे छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों से इस्तीफा देने की मांग की है. वायरल वीडियो में 23 अगस्त को यहां वाजपेयी के लिए आयोजित शोकसभा के दौरान मंच के सामने कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्रकार एक दूसरे से बातचीत करते हुए और हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस की सदस्य करूणा ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों के व्यवहार से दुख हुआ है. एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘उनका राज्य बनाने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति उनमें कोई सम्मान नहीं है;’ छत्तीसगढ़ का गठन उस समय हुआ था जब वाजपेयी प्रधानमंत्री थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




