ePaper

केरल के Candidates के लिए चार सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा Railway

Updated at : 24 Aug 2018 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
केरल के Candidates के लिए चार सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा Railway

नयी दिल्ली : विनाशकारी बाढ़ के चलते केरल में स्थगित की गयीं रेलवे की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अब चार सितंबर को होंगी. रेलवे ने कहा है कि परीक्षा देने में असमर्थ रहे लगभग 30 हजार अभ्यर्थी अब परीक्षा दे पायेंगे. केरल में भारी बारिश और भयंकर बाढ़ के चलते यहां के लाखों लोगों के बेघर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विनाशकारी बाढ़ के चलते केरल में स्थगित की गयीं रेलवे की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अब चार सितंबर को होंगी. रेलवे ने कहा है कि परीक्षा देने में असमर्थ रहे लगभग 30 हजार अभ्यर्थी अब परीक्षा दे पायेंगे. केरल में भारी बारिश और भयंकर बाढ़ के चलते यहां के लाखों लोगों के बेघर हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें : भारत की दो टूक : केरल में बाढ़ राहत के लिए विदेशों से चंदा स्वीकार नहीं, हम सक्षम हैं

राज्य में लाखों लोगों के बेघर होने के बाद रेलवे ने राज्य के केंद्रों पर होने वाली अपनी परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा कर दी थी. ये परीक्षाएं नौ अगस्त को शुरू हुई थीं और 13,14,17,20 तथा 21 अगस्त को चरणबद्ध तरीके से जारी रहीं. अगले चरण की परीक्षाएं 29, 30 और 31 अगस्त को होने वाली हैं.

सहायक रेल चालक और तकनीशियनों के 66,502 पदों के लिए लगभग 48 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे. केरल से बाहर के अभ्यर्थियों को अन्यत्र केंद्र आवंटित किये गये थे, जबकि केरल से ताल्लुक रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola