OMG: एसपी ऑफिस के सामने जब महिला दारोगा की मांग में जबरन सिंदूर भरने लगा सिरफिरा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2018 2:47 PM

विज्ञापन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी ऑफिस) के पास एक अजीब वाकया सामने आया है. यहां तैनात एक महिला उपनिरीक्षक अपने ही कार्यालय के सामने छेड़छाड़ की शिकार हो गयी. एक सिरफिरा युवक महिला दारोगा को पकड़ कर उनकी मांग में जबरन सिंदूर भरने लगा. एसपी ऑफिस में तैनात महिला दारोगा […]

विज्ञापन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी ऑफिस) के पास एक अजीब वाकया सामने आया है. यहां तैनात एक महिला उपनिरीक्षक अपने ही कार्यालय के सामने छेड़छाड़ की शिकार हो गयी. एक सिरफिरा युवक महिला दारोगा को पकड़ कर उनकी मांग में जबरन सिंदूर भरने लगा.

एसपी ऑफिस में तैनात महिला दारोगा सुबहलगभग 11:30 बजे किसी काम से कार्यालय के बाहर निकलीं. उसी समय कार्यालय परिसर में खड़े शख्स ने उन्हें पकड़ लिया.

इसके बाद उसने अपनी जेब से सिंदूर की डिब्बी निकाली और दारोगा की मांग में भरने लगा. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने चीख-पुकार मचायी, तो उसे सुनकर लोग दौड़े-दौड़े आये़ लोगों को अपनी ओर आता देख वह भागने लगा.

आसपास मौजूद सिपाहियों ने दौड़ाकर आरोपित को पकड़ लिया. लगभग 32 साल के इसशख्सकीपहचान मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी सचिन सोनी के रूप में हुर्इ है.

बताया जाता है कि यह शख्स महिला दारोगा को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था और शादी करने के लिए उसपर दबाव बना रहा था, लेकिन महिला दारोगा उससे जानती नहीं थी इसलिए वह उससे बचती रही थी. पुलिस ने आरोपित को सिरफिरा बताया है और उसे छेड़छाड़ की धारा में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola