शिमला में कार के खड्ड में गिरने से चार लोगों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक कार के गहरे खड्ड में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा कल रात धोना गांव में उस समय हुआ जब वे ननखारी से धनवाली गांव जा रहे थे . […]
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक कार के गहरे खड्ड में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा कल रात धोना गांव में उस समय हुआ जब वे ननखारी से धनवाली गांव जा रहे थे . पुलिस का एक दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इनकी पहचान आशीष उर्फ राम लाल (25), सुरेंदर (30) और दलीप कुमार (26) के रूप में हुई है. सभी धनवाली के रहने वाले हैं. एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




