बाढ़ से तबाही: 500 लोगों के गांव में अब बचा है सिर्फ एक शख्स

नेशनल कंटेंट सेल -कर्नाटक में भी दिखा बारिश और बाढ़ का कहर, पूरा गांव हो गया तबाह देश के दक्षिणी प्रांत केरल में आयी बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया कि सरकार तक को इसे देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा घोषित करनी पड़ी. इसमें दस लाख से भी ज्यादा लोग विस्थापित हुए. हजारों […]
नेशनल कंटेंट सेल
पूरा गांव ही तबाह और बर्बाद हो गया. आज स्थिति यह है कि गांव में सिर्फ एक शख्स रह गया है. 100 घरों में से सिर्फ 35 घर बचे हैं और उनमें से भी अधिकतर घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं. गांव में बचे एकमात्र शख्स हैं सीए गनपति. बाढ़ के बारे बताते हुए वह कहते हैं कि गांव की सबसे बड़ी सड़क जहां दोनों तरफ दुकानें थीं. अब हर तरफ पानी में भीगा, सड़ा हुआ अनाज और दूसरा सामान बिखरा हुआ है. हर चीज कीचड़ से भरी है और हर तरफ ढेरों घास-फूस और दूसरा कचरा फैल गया है. बाढ़ की बेबसी गनपति के चेहरे पर साफ झलकती है. एक तरफ जहां केरल में लोगों की मदद को देश-विदेश से लोग आगे आ रहे हैं, वहीं हेब्बेटाकेरी में अब तक प्रशासनिक मदद भी नहीं पहुंच पाया है. गनपति को भी लोगों की मदद का इंतजार है.
पश्चिमी घाट पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील : विजयन ने सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करने की वकालत करते हुए कहा कि मुख्य सुझाव पश्चिमी घाट को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में संरक्षित करना था. पश्चिमी घाटों की रक्षा और संरक्षण संभव नहीं था क्योंकि हमें विकास की भी आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




