ePaper

जेटली ने फिर संभाला वित्त मंत्रालय

Updated at : 23 Aug 2018 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
जेटली ने फिर संभाला वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली : अरुण जेटली ने आज फिर वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया.किडनी प्रतिरोपण के लिए उन्होंने अप्रैल की शुरुआत से कामकाज से दूरी बना ली थी और 14 मई को उनका किडनी प्रतिरोपण किया गया था.इस दौरान वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल ने संभाला .इससे पहले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरुण जेटली ने आज फिर वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया.किडनी प्रतिरोपण के लिए उन्होंने अप्रैल की शुरुआत से कामकाज से दूरी बना ली थी और 14 मई को उनका किडनी प्रतिरोपण किया गया था.इस दौरान वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल ने संभाला .इससे पहले आज एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘ भारत के राष्ट्रपति ने, प्रधानमंत्री की सलाह पर, वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का विभाग फिर से अरूण जेटली को सौंपने का निर्देश दिया है.

” गत 14 मई को उनका किडनी प्रतिरोपण हुआ था और उसी दिन उनके मंत्रालयों का प्रभार अंतरिम तौर पर गोयल को सौंपा गया था.गोयल के पास रेल मंत्रालय और कोयला मंत्रालय भी है.सर्जरी के बाद से, चिकित्सकों की सलाह पर वह कामकाज से दूर थे.हालांकि उन्होंने नौ अगस्त को राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में हिस्सा लिया था.तब वह 14 मई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola