ePaper

सरकार ने वाजपेयी के निधन की गजट अधिसूचना जारी की

Updated at : 17 Aug 2018 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने वाजपेयी के निधन की गजट अधिसूचना जारी की

नयी दिल्ली : सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की गजट अधिसूचना जारी कर दी है. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना को अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आम आदमी के लिए जारी किया गया है. इसमें कहा गया है, भारत सरकार काफी दुख के साथ घोषणा करती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की गजट अधिसूचना जारी कर दी है. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना को अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में आम आदमी के लिए जारी किया गया है.

इसमें कहा गया है, भारत सरकार काफी दुख के साथ घोषणा करती है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन नयी दिल्ली के एम्स में 16 अगस्त 2018 को शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हो गया.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि नियमों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की घोषणा गजट अधिसूचना के माध्यम से की जाती है और इस बार भी प्रक्रिया का पालन किया गया.

वाजपेयी का आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. वाजपेयी के सम्मान में सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. पूरे भारत में सात दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola