मध्य प्रदेश : शिवपुरी के झरने से सुरक्षित निकाले गये सभी लोग

Updated at : 16 Aug 2018 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश : शिवपुरी के झरने से सुरक्षित निकाले गये सभी लोग

भोपाल : मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले में स्थित ‘सुल्तानगढ़ वॉटर फ़ॉल’ में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर दी. शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि बीएसएफ़, एसडीआरएफ़, मध्यप्रदेश पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले में स्थित ‘सुल्तानगढ़ वॉटर फ़ॉल’ में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर दी. शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि बीएसएफ़, एसडीआरएफ़, मध्यप्रदेश पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ये मिशन सफल रहा. हालांकि, बुधवार शाम कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 2 लोगों के बह जाने की ख़बर भी सामने आयी थी.

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने भी मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 45 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

यहां चर्चा कर दें कि शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में बुधवार दोपहर अचानक पानी का बहाव तेज होने से आठ से अधिक लोग बह गये. पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पांच लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से बाहर निकाला गया जबकि दो को स्थानीय लोगों ने निकाला.

कल अवकाश होने से बड़ी संख्या में आसपास के लोग पिकनिक मनाने आये थे. इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि झरने में करीब 10 से 12 लोग बहे हैं. अवकाश होने के कारण आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आये थे. इनमें से कई लोग झरने में नहा रहे थे, तभी झरने में पानी का बहाव तेज हो गया. शायद ऊपरी पहाड़ी इलाके में तेज बारिश होने से झरने में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola