ePaper

तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद वाजपेयी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया

Updated at : 16 Aug 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद वाजपेयी को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया

नई दिल्‍ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आज रात एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली […]

विज्ञापन
नई दिल्‍ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आज रात एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था.
एम्स ने एक बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, पिछले 24 घंटों में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है. उनकी हालत नाजुक है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं.” इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाजपेयी की तबीयत के बारे में जानने के लिए एम्स गए. मोदी शाम करीब 7:15 बजे अस्पताल पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक रुके.
पीएम मोदी के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी एम्स पहुंचे. उनसे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए एम्स गयी थी. देर रात कई नेता और मंत्री अस्पताल गए जिनमें सुरेश प्रभु, जितेंद्र सिंह, हर्षवर्धन और शाहनवाज हुसैन शामिल हैं. मधुमेह से पीड़ित 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola