ePaper

आरूषि हत्याकांड में सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

Updated at : 10 Aug 2018 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
आरूषि हत्याकांड में सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज 2008 के आरूषि हत्याकांड में दंत चिकित्सक राजेश तलवार और नूपुर तलवार को बरी करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की अपील पर तलवार दंपती के घरेलू सहायक हेमराज की पत्नी की अपील […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली
: सुप्रीम कोर्ट ने आज 2008 के आरूषि हत्याकांड में दंत चिकित्सक राजेश तलवार और नूपुर तलवार को बरी करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की अपील पर तलवार दंपती के घरेलू सहायक हेमराज की पत्नी की अपील के साथ सुनवाई होगी. हेमराज बाद में मृत मिला था.

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राजेश और नुपुर तलवार को 12 अक्तूबर 2017 को बरी कर दिया था. उन्हें स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 2008 में अपनी बेटी आरुषि और घर के नौकर हेमराज के कत्ल में दोषी ठहराया था.

तलवार दंपती ने 2013 में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें तलवार दंपती को दोनों हत्याओं के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. जस्टिस एके मिश्रा और बीके नारायण की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि तलवार दंपती ने बेटी आरुषि को नहीं मारा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में तलवार दंपती को रिहा करते हुए कहा कि दोनों को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिेए.

#TripleTalaqBill : बिल पास कराने के लिए जुगत भिड़ा रही सरकार, असमंजस में कांग्रेस, राफेल का राग छेड़ा, हंगामा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola