HC के तीन जज के एम जोसफ, इंदिरा बनर्जी और विनीत सरन SC में नियुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 3:35 PM
नयी दिल्ली : हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों को आज सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 25 हो गयी. उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ, मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन […]
नयी दिल्ली : हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों को आज सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 25 हो गयी. उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ, मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की घोषणा से जुड़ी अधिसूचना आज जारी की गयी. राष्ट्रपति ने कल रात उनकी नियुक्तियों के वारंट पर हस्ताक्षर किये.
न्यायमूर्ति जोसफ की उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के साथ केंद्र सरकार और न्यायपालिका में जारी टकराव का अंत हुआ. नयी नियुक्तियों के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 25 हो गयी. लेकिन अब भी छह पद रिक्त हैं. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने इस साल 10 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति जोसफ के नाम की सिफारिश की थी. लेकिन सरकार ने वरिष्ठता का हवाला देते हुए 30 अप्रैल को सिफारिश को पुनर्विचार के लिए लौटा दिया था.
कार्यपालिका ने यह भी कहा था कि इससे कई हाईकोर्ट का प्रतिनिधित्व नहीं होगा और न्यायमूर्ति जोसेफ की पदोन्नति क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के खिलाफ होगी. उनका मूल उच्च न्यायालय केरल उच्च न्यायालय है. न्यायमूर्ति जोसफ ने 2016 में उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को पलट दिया था. हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










