ePaper

एनआरसी मामला: टीएमसी सांसदों ने लोकसभा में लगाये नारे- ‘प्रधानमंत्री डर गए''

Updated at : 03 Aug 2018 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
एनआरसी मामला: टीएमसी सांसदों ने लोकसभा में लगाये नारे- ‘प्रधानमंत्री डर गए''

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय नागरिक पंजी. (एनआरसी) के मुद्दे पर असम गये अपने सांसदों को हवाईअड्डे पर रोके जाने के विषय को उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में काफी शोरशराबा किया जिसके कारण प्रश्नकाल के दौरान सदन की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित भी करनी पड़ी. सदन की कार्यवाही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय नागरिक पंजी. (एनआरसी) के मुद्दे पर असम गये अपने सांसदों को हवाईअड्डे पर रोके जाने के विषय को उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को लोकसभा में काफी शोरशराबा किया जिसके कारण प्रश्नकाल के दौरान सदन की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित भी करनी पड़ी.

सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने पार्टी के कुछ सांसदों को असम के सिलचर हवाई अड्डे पर रोके जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि इसको लेकर उनकी तरफ से विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है और लोकसभा अध्यक्ष इस पर संज्ञान लें.

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वे इस मामले को प्रश्नकाल के बाद उठाएं. इसके बाद तृणमूल के सदस्य अध्यक्ष के आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य भी हाथों में तख्तियां लिए हुए आसन के निकट पहुंच गये. सुमित्रा महाजन ने शोर-शराबे के बीच प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया.

उन्होंने तृणमूल सदस्यों ने अपने स्थान पर जाने को कहा, लेकिन हंगामा नहीं थमता देख उन्होंने सदन की बैठक करीब 15 मिनट के लिए दोपहर 11:50 बजे तक स्थगित कर दी. तृणमूल के सदस्यों ने ‘केंद्र सरकार जवाब दो’, ‘प्रधानमंत्री डर गए’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए. गौरतलब है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का मसौदा प्रकाशित होने के बाद असम पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों काकोली घोष दस्तीदार, अर्पिता घोष, ममता ठाकुर और राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय को गुरुवार को सिलचर हवाईअड्डे पर रोक लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola