मुंबई पुलिस ने ‘किकी चैलेंज'' के खिलाफ लोगों को चेताया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : पुलिस ने यहां लोगों को सलाह दी है कि वे ‘किकी डांस चैलेंज’ न लें क्योंकि इसमें उनकी सुरक्षा के लिये खतरा है. एक ट्वीट में मुंबई पुलिस ने आज कहा, ‘‘हम आपकी सुरक्षा चाहते हैं और यह किकी को तय नहीं करने दे सकते.” पुलिस ने संदेश के साथ ही #गेट इन […]
विज्ञापन
मुंबई : पुलिस ने यहां लोगों को सलाह दी है कि वे ‘किकी डांस चैलेंज’ न लें क्योंकि इसमें उनकी सुरक्षा के लिये खतरा है. एक ट्वीट में मुंबई पुलिस ने आज कहा, ‘‘हम आपकी सुरक्षा चाहते हैं और यह किकी को तय नहीं करने दे सकते.” पुलिस ने संदेश के साथ ही #गेट इन टू द कार,#किकी चैलेंज, #इन माई सेफ्टी,#फीलिंग टू ड्राइव होम जैसे हैश टैग्स का इस्तेमाल किया.
किकी इंटरनेट पर कनाडाई रैपर ड्रेक द्वारा दिया गया चैलेंज है, जिसमें एक चलती कार से कूद कर उसके गाने ‘इन माई फीलिंग’ पर नृत्य करना होता है. शहर पुलिस ने शहर भर में लगे डिजिटल बोर्डों पर भी ऐसे ही संदेश प्रदर्शित किए हैं. इन संदेशों में कहा गया, ‘‘किकी अपने ही चैलेंज से बोर हो गई है। इसे रोको! # गेट इन टू द कार”. मुंबई पुलिस ने 26 जुलाई को भी लोगों को इस चलन के बारे में आगाह किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










