#NRCAssam : असम के सिलचर में TMC प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, ब्रायन ने कहा, सुपर इमरजेंसी जैसे हालात

Updated at : 02 Aug 2018 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
#NRCAssam : असम के सिलचर में TMC प्रतिनिधिमंडल को रोका गया, ब्रायन ने कहा, सुपर इमरजेंसी जैसे हालात

गुवाहाटी : राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल असम जा रहा था, लेकिन उन्हें सिलचर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. इस बात की जानकारी मीडिया को तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने दी. उन्होंने कहा कि यह हमारा प्रजातांत्रिक अधिकार है कि […]

विज्ञापन


गुवाहाटी :
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल असम जा रहा था, लेकिन उन्हें सिलचर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. इस बात की जानकारी मीडिया को तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने दी. उन्होंने कहा कि यह हमारा प्रजातांत्रिक अधिकार है कि हम आम लोगों से मिलें, लेकिन हमें जाने नहीं दिया जा रहा है. यह सुपर इमरजेंसी जैसे हालात हैं.

गौरतलब है कि NRC का फाइनल ड्रॉफ्ट जारी होने के बाद असम में एनआरसी में 40 लाख से अधिक लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया है. इसका विरोध तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने किया था और उनकी पार्टी का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल असम जा रहा था, जिन्हें आज सिलचर हवाई अड़्डे पर रोक दिया गया. आरोप है कि सांसद ममता बाला ठाकुर व विधायक महुआ मैत्र के साथ सीआइएसएफ के जवानों व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मारपीट की. तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुखेंदु शेखर राय, सांसद काकुली घोष दस्तीदार, सांसद ममता बाला ठाकुर,सांसद अर्पिता घोष, विधायक महुआ मंडल सहित अन्य हैं.

सांसद सुखेंदु शेखर राय ने आरोप लगाया कि वे लोग सिलचर एक नागरिक सम्मेलन में भाग लेने आये थे, लेकिन सिलचर हवाई अड़्डे में उतरने के साथ ही सीआइएसएफ के जवानों ने उन्हें घर लिया तथा बाहर नहीं निकलने दिया गया. जब उन लोगों ने विरोध किया, तो ममता बाला ठाकुर, महुआ मैत्र व काकुली घोष दस्तीदार के साथ मारपीट की गयी. उन्होंने कहा कि उन लोगों के फोन भी छीन लिये गये तथा उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा गया है. उन्होंने कहा कि उन लोगों को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वे लोग ममता बनर्जी के सैनिक हैं, यदि उन्हें बाहर जाने नहीं दिया गया, तो वे लोग यहीं रात भर धरना देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola