ePaper

एनआरसी: परेश रावल ने कसा तंज- 2019 का पहला रुझान आया, विपक्ष ''40 लाख'' वोटों से पीछे

Updated at : 02 Aug 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
एनआरसी: परेश रावल ने कसा तंज- 2019 का पहला रुझान आया, विपक्ष ''40 लाख'' वोटों से पीछे

नयी दिल्ली: असम में जारी हुए नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन्स (एनआरसी) को लेकर सड़क से लेकर संसद हंगामा जारी है. मामले को लेकर पूरा विपक्ष पुरजोर तरीके से सरकार की आलोचना कर रहा है वहीं सरकार कह रही है सबकुछ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुआ इसलिए कुछ भी गड़बड़ी नहीं हुई है. अमित शाह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: असम में जारी हुए नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन्स (एनआरसी) को लेकर सड़क से लेकर संसद हंगामा जारी है. मामले को लेकर पूरा विपक्ष पुरजोर तरीके से सरकार की आलोचना कर रहा है वहीं सरकार कह रही है सबकुछ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुआ इसलिए कुछ भी गड़बड़ी नहीं हुई है.

अमित शाह के बयान को लेकर राज्यसभा में हंगामा, वेल में पहुंचे सांसद

राज्यसभा में पिछले तीन दिन से इस मुद्दे पर हंगामा जारी है. इस बीच भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने विपक्ष पर तंज कसा है. परेश रावल ने ट्विट पर तंज करते हुए लिखा कि 2019 का पहला रुझान आ गया है… ‘विपक्ष ”40 लाख ” वोटों से पीछे चल रहा है…

VIDEO: राज्यसभा में जैसे ही बोले अमित शाह हममें थी हिम्मत, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

यहां चर्चा कर दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी एनआरसी का विरोध कर रही है. ममता ने भाजपा पर एनआरसी के जरिए वोटबैंक की पॉलीटिक्स का आरोप भी लगा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola