इशारों-इशारों में भाजपा नेता ने राहुल गांधी को कहा ''लोफर''

Updated at : 24 Jul 2018 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
इशारों-इशारों में भाजपा नेता ने राहुल गांधी को कहा ''लोफर''

मुंबई : गोवा भाजपा के प्रवक्ता दत्ताप्रसाद नाइक ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने संसद में हुए वाक्ये का उल्लेख किया और कहा कि राहुल गांधी के एक्ट और पीएम मोदी से उनके गले लगने की क्रिया को पूरे देश ने देखा. राहुल गांधी ने संसद का अपमान किया है. […]

विज्ञापन

मुंबई : गोवा भाजपा के प्रवक्ता दत्ताप्रसाद नाइक ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने संसद में हुए वाक्ये का उल्लेख किया और कहा कि राहुल गांधी के एक्ट और पीएम मोदी से उनके गले लगने की क्रिया को पूरे देश ने देखा. राहुल गांधी ने संसद का अपमान किया है.

सदन में राहुल गांधी ने PM मोदी को लगाया गले : सोशल मीडिया पर चुटकुलों की बाढ़

नाइक ने कहा कि उनका संसद के अंदर आंख मारना शर्मनाक है. मैं और युवा जानते हैं इस तरह आंख लोफर मारते हैं और वो भी कॉलेज के बाहर…या फिर लड़कियों के सामने… हम इस तरह के कृत्य की निंदा करते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री से गले मिलने और वापस अपनी सीट पर आ कर साथी कांग्रेसी सांसद को आंख मारने का मुद्दा तीन दिनों के बाद भी चर्चा में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola