पहले भी ऐसे अंदाज में नजर आ चुके हैं राहुल गांधी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Jul 2018 2:31 AM
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा के दौरान दिया गया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है. अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष ने जहां मोदी सरकार की नाकामियां गिनायीं, वहीं भाजपा की तरफ से होने वाले व्यक्तिगत हमलों का भी जवाब दिया. यहां […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में चर्चा के दौरान दिया गया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है. अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष ने जहां मोदी सरकार की नाकामियां गिनायीं, वहीं भाजपा की तरफ से होने वाले व्यक्तिगत हमलों का भी जवाब दिया. यहां तक कि हिंदू होने का मतलब समझाने के लिए उन्होंने पीएम मोदी के पास जाकर उन्हें गले तक लगा लिया, लेकिन इसके बाद वह अपनी सीट पर आकर बैठे और अपने किसी सहयोगी सांसद की तरफ देख कर आंख मारी, तो इस तस्वीर ने राहुल के पूरे भाषण पर जैसे पानी फेर दी.
इसके बाद उनके इस अंदाज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. भाजपा नेता राहुल के इस अंदाज की आलोचना कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल पहले भी ऐसे अंदाज में नजर आ चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और वह महज 44 सीटों पर सिमट कर रह गयी. 16 मई, 2014 को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी हार स्वीकार की और नयी सरकार को बधाई दी.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल सोनिया की बाईं तरफ खड़े थे. जब सोनिया अपना वक्तव्य दे रही थीं, तो इसी बीच राहुल सामने खड़े मीडियाकर्मियों की तरफ देखकर आंख मारने लगे. ये ठीक वैसी ही तस्वीर थी, जैसी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान देखने को मिली.
प्रेम और करुणा से ही देश का निर्माण हो सकता है : राहुल
लोकसभा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलकर खूब सुर्खियां बटोरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि लोगों के प्रेम और करुणा से ही देश का निर्माण किया जा सकता है. राहुल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा में प्रधानमंत्री ने अपनी बातें रखने के लिए कुछ लोगों के दिलों की नफरत, डर और गुस्से का इस्तेमाल किया, जबकि कांग्रेस ने प्रेम एवं करुणा से उसका मुकाबला किया. कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि संसद में चर्चा का बिंदु प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखने के लिए हमारे कुछ लोगों के दिलों की नफरत , डर और गुस्से का इस्तेमाल किया.
राहुल ने भारतीय राजनीतिज्ञ की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया : जेटली
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत की कहानी गढ़ कर अपनी खुद की विश्वसनीयता को कम किया है और विश्व के समक्ष किसी भारतीय राजनीतिज्ञ की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को महत्वहीन बना दिया. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए राहुल ने कहा था कि मैक्रों ने उन्हें बताया कि राफेल सौदे में कोई बाध्यकारी गोपनीयता नियम नहीं है.
चुनाव के लिए राजग में शामिल नहीं होगी तेदेपा
नयी दिल्ली. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा अगर 2019 के आम चुनाव के लिए संपर्क करे, तब भी उनकी पार्टी राजग में शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि राजग सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ‘नैतिकता बनाम बहुमत’ की लड़ाई थी.
नायडू ने कहा कि तेदेपा राज्य के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की खातिर 2014 में राजग में शामिल हुई थी और हम सत्ता के भूखे नहीं है. उन्होंने कहा कि हमने आंध्र प्रदेश को न्याय दिलाने के लिए उनके (भाजपा सरकार) साथ चार साल इंतजार किया, लेकिन उन्होंने राज्य के लोगों के साथ धोखा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










