ePaper

कांगड़ा में लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वाइरी का आदेश

Updated at : 18 Jul 2018 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
कांगड़ा में लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वाइरी का आदेश

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान पंजाब के पठानकोट से आ रहा था. विमान कांगड़ा जिले के जवाली सबडिविजनके पट्टा जटियनमेंदुर्घटनाग्रस्त हुआ. दुर्घटना के बाद लापता हुए पायलट की मौत हो गयी है. इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वाइरी का आदेश […]

विज्ञापन

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लड़ाकू विमान मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान पंजाब के पठानकोट से आ रहा था. विमान कांगड़ा जिले के जवाली सबडिविजनके पट्टा जटियनमेंदुर्घटनाग्रस्त हुआ. दुर्घटना के बाद लापता हुए पायलट की मौत हो गयी है. इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वाइरी का आदेश दिया गया है. राहतएवं बचाव टीम घटनास्थलकी ओर रवाना हो गयी है.

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि यह लड़ाकू विमान जवाली पुलिस थाना क्षेत्र के मेहरा पल्ली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. उन्होंने बताया कि वह और अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि विमान ने पंजाब स्थित पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola